छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को आग के हवाला किया, हालत गंभीर

महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं नहीं थम रही हैं। छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। घटना 21 अक्टूबर की है,लेकिन पुलिस ने रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह पीजीआइ लखनऊ में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी सदर कोतवाली के एक गांव में की है। महिला के पिता का आरोप है कि उनकी शादीशुदा बेटी पर पड़ोस में रह रहा गौसुल नामक व्यक्ति गंदी नजर रखता है। बीते 21 अक्टूबर को वह बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो पास में रखा मिट्टी का तेल गिराकर उसके शरीर में आग लगा दीइस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ जलाने, छेड़खानी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल अरुण कुमार मौर्या ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है।



Popular posts
कोरोना से डरे लालू, वार्ड में संदिग्ध रोगी को रखने से रोका
Image
1 अप्रैल से महंगा होगा डाटा प्लान
Image
जिले की भाजपा कार्यकारिणी द्वारा 400 पैकेट भोजन के दिए गए।
आंकड़ों की गवाही
लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 24 मार्च से पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन (धारा-188) के तहत 1057 एफआईआर दर्ज किए हैं। पुलिस ने 65 डीपी एक्ट में 29650 लोगों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 4335 वाहनों को 66 डीपी एक्ट के तहत जब्त किया। पुलिस ने आवश्यक सेवा देने वाले लोगों के लिए कुल 33751 पास बनाए।