100 शक्तिशाली महिलाओं में इंदिरा गांधी

टाइम पत्रिका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को पिछली शताब्दी की दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है। टाइम ने कौर को 1947 और गांधी को 1976 के लिए वुमन ऑफ द ईयर करार दिया है। प्रकाशन ने इसके लिए विशेष कवर बनाया है। टाइम ने इंदिरा गांधी के परिचय में लिखा है कि भारत की साम्राज्ञी वर्ष 1976 में भारत की बड़ी अधिनायकवादी बन गई थीं। वहीं, कौर के परिचय में बताया कि युवा राजकुमारी ऑक्सफोर्ड में पढ़ने के बाद वर्ष 1918 में भारत लौटीं। वह महात्मा गांधी की शिक्षा से बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने भारत को औपनिवेशिक बेड़ियों से आजाद कराने के लिए संघर्ष किया। कौर का जन्म कपूरथला के शाही परिवार में हुआ था। 'वुमन ऑफ द ईयर' शुरू करने का कारण बताते हुए टाइम ने कहा कि 72 वर्षों तक 'मैन ऑफ द ईयर' दिया गया जो कि हमेशा कोई न कोई मर्द होता था।" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
1 अप्रैल से महंगा होगा डाटा प्लान
Image
जिले की भाजपा कार्यकारिणी द्वारा 400 पैकेट भोजन के दिए गए।
आंकड़ों की गवाही
लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 24 मार्च से पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन (धारा-188) के तहत 1057 एफआईआर दर्ज किए हैं। पुलिस ने 65 डीपी एक्ट में 29650 लोगों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 4335 वाहनों को 66 डीपी एक्ट के तहत जब्त किया। पुलिस ने आवश्यक सेवा देने वाले लोगों के लिए कुल 33751 पास बनाए।